ब्रह्मचारिणी दुर्गा मंदिर : : पावन पथ की आधिकारिक वेबसाइट
वीआर हेड्सेट के माध्यम से वर्चुयल टूर का अवलोकन करने हेतु अपने स्मार्टफोन में गूगल कार्डबोर्ड ऐप इनस्टॉल करें।

ब्रह्मचारिणी दुर्गा मंदिर

मुख्य पृष्ठ  »  ब्रह्मचारिणी दुर्गा मंदिर

ब्रह्मचारिणी दुर्गा मंदिर

ब्रह्मचारिणी देवी की उपासना शारदीय नवरात्र (सितंबर-अक्टूबर) में होने वाली नवरात्रि के दूसरे दिन की जाती है। ब्रह्मचारिणी से तात्पर्य है तप का आचरण करने वाली। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए देवी ने अनेक वर्षों तक कठिन तप किया था।
ऐसा माना जाता है कि ब्रह्मचारिणी के दर्शन से सिद्धि व विजय की प्राप्ति होती है।

पूजा का सर्वश्रेष्ठ समय :-

यह मंदिर प्रातः 6 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक व साँय 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक खुला रहता है। आरती का समय प्रातः 6 बजे (मंगल आरती), साँय 4 बजे (संध्या आरती) व रात्रि के 11 बजे (शयन आरती ) है।

मन्दिर का स्थान

ब्रहंचारिणी दुर्गा मंदिर काल भैरव मंदिर के पीछे सब्जी मंडी से दाहिनी तरफ गली में स्थित है | मंदिर तक पहुँचने के लिए स्थानीय वाहन उपलब्ध हैं

अंतिम नवीनीकृत तिथि June 30, 2019 at 11:21 am