अर्क विनायक मंदिर : : पावन पथ की आधिकारिक वेबसाइट
वीआर हेड्सेट के माध्यम से वर्चुयल टूर का अवलोकन करने हेतु अपने स्मार्टफोन में गूगल कार्डबोर्ड ऐप इनस्टॉल करें।

अर्क विनायक मंदिर

मुख्य पृष्ठ  »  अर्क विनायक मंदिर

अर्क विनायक मंदिरअर्क विनायक काशी में स्थित अष्ट विनायकों में से एक है। यह सुख और समृद्धि के देवता हैं। इन्हें विघ्न हरता के रूप में पूजा जाता है तथा यह अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त काशी में पूजा के लिए आते हैं उन्हे अर्क विनायक का दर्शन जरूर करना चाहिए।

गुरु पुर्णिमा के दिन अर्क विनायक की आराधना का विशेष महत्व है। इस दिन मंदिर की भव्य सजावट की जाती है। हालांकि यह मंदिर लघु है परंतु इसमें स्थापित प्रतिमा विशाल होती है जो अनंत ऊर्जा प्रदान करती है। यह मंदिर दर्शन-पूजा के लिए दिन भर खुला रेहता है। ऐसी मान्यता है कि यहाँ गणेश भगवान की आराधना करने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

पूजा का सर्वश्रेष्ठ समय :-

रविवार के दिन यहाँ पूजा करने का विशेष महत्व है।

मन्दिर का स्थान

अर्क विनायक 2/17, लोलार्क कुंड तुलसी घाट के निकट स्थित है। भक्तजनों को मंदिर दर्शन/ यात्रा हेतु स्थानीय परिवहन उपलब्ध है।

Last updated on July 6, 2019 at 6:59 am